Site icon Dainik Savera Times

World Cup 2023 अंतिम अभ्यास मैच में Australia और Afghanistan की जीत

नई दिल्ली: विश्व कप 2023 के अभ्यास मैचों के अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। वहीं, एक अन्य मुकाबले में अफगानिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले में जीत हासिल की। हैदराबाद में ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के सात विकेट पर 351 रन में 77 रन बनाए, जबकि मार्नस लाबुशेन ने बल्ले और गेंद से योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से कप्तान बाबर आजम के 90 रन के बावजूद पाकिस्तान 14 रन से पीछे रह गया और लगातार दूसरे वॉर्म-अप मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी रही थी।

डेविड वॉर्नर (48 रन) और मिचेल मार्श (31 रन) ने 83 रन की साझेदारी निभाई। स्मिथ (27 रन) और मार्नस लाबुशेन (40 रन) ने भी टीम के लिए थोड़े रन जोड़े लेकिन मैक्सवेल (77 रन), ग्रीन (50 रन) औक जोश इंग्लिश (48 रन) ने शानदार तूफानी पारी खेली और टीम को 350 के पार पहुंचाया। जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। 83 रन तक टीम ने चार विकेट गंवा दिए थे। फिर, इफ्तिखार 85 गेंदों में 83 रन बनाकर आउट हुए। बाबर 59 गेंदों में 11 चौके और दो छक्के की मदद से 90 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। इस तरह टीम 47.4 ओवर में 337 रन पर सिमट गई। वहीं, गुवाहाटी में खेले गए एक और अभ्यास मैच में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को डकवर्थ लुईस नियम से छह विकेट से हरा दिया।

Exit mobile version