Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराकर एकदिवसीय श्रृंखला 3-0 से जीती

February 6, 2024

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराकर एकदिवसीय श्रृंखला 3-0 से जीती

कनबरा: ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराकर श्रृंखला 3-0 से जीत ली है। ऑस्ट्रेलिया ने 87 रनों के लक्ष्य को लेकर टी-20 अंदाज में बल्लेबाजी की शुरुआत की। जेक फ्रेसर-मक्गर्क ने 18 गेंदों में 41 रन, जोश इंग्लिस ने 16 गेंदों में चार चौके ओर एक छक्के की मदद से नाबाद 35 रन बनाये। ऐरन हार्डी दो रन बनाकर ऑउट हुये। कप्तान स्टीव स्मिथ छह रन पर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया ने 6.5 ओवर में दो विकेट पर 87 बनाकर मुकाबला जीत लिया।

यह ऑस्ट्रेलिया में अब तक खेला गया सबसे छोटा पुरुष एकदिवसीय मुकाबला है। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज की टीम को 145 गेंद में समेटने के बाद 41 गेंदों में मुकाबला जीत लिया। इस एकदिवसीय मैच दोनों ओर से कुल 186 गेंदों फेंकी गई। एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा गेंद शेष रहने के लिहाज से यह सातवीं सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले वर्ष 1979 में इंग्लैंड ने 277 गेंद रहते मैच जीता था। इसके बाद श्रीलंका ने वर्ष 2001 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 274 गेंद शेष रहते मुकाबला जीता था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें