Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

World Cup जितने पर ऑस्ट्रेलिया को मिले 33 करोड़ रुपये, भारत को मिली इतनी प्राइज मनी……?

November 20, 2023

World Cup जितने पर ऑस्ट्रेलिया को मिले 33 करोड़ रुपये, भारत को मिली इतनी प्राइज मनी……?

विश्व कप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर छठी बार विश्व कप को जीत लिया है। वह आठ साल बाद चैंपियन बना है। ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में खिताब पर कब्जा किया था। इस मैच को जीतने पर ऑस्ट्रेलिया टीम पर पैसों की बारिश हुई है। कंगारू टीम को 33.31 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं, भारत को 16.65 करोड़ रुपये से संतोश करना पड़ा है। आईसीसी ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही प्राइज मनी की घोषणा कर दी थी। उसने टूर्नामेंट में प्राइज मनी का बजट 83.29 करोड़ रुपये (10 मिलियन अमेरिकी डॉलर) रखा था। इसमें से विजेता बननी वाली टीम को 33.31 करोड़ रुपये (चार मिलियन अमेरिकी डॉलर) मिलेंगे। वहीं, फाइनल में हारनी वाली टीम को 16.65 करोड़ रुपये (दो मिलियन अमेरिकी डॉलर) मिलेंगे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें