Site icon Dainik Savera Times

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड का 30 मैचों से चला आ रहा अजेय अभियान रोका

लंदन: ऑस्ट्रेलिया ने महिला विश्वकप फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू होने से 100 दिन पहले एक मैत्री मैच में इंग्लैंड को 2-0 से हराकर उसके पिछले 30 मैचों से चले आ रहे अजेय अभियान पर रोक लगा दी।सैम केर ने पहले हाफ में रक्षा पंक्ति की गलती का फायदा उठाकर गोल दागा जबकि शार्लेट ग्रांट ने 67वें मिनट में बढ़त को दोगुना किया। सरीना विगमैन के कोच बनने के बाद यह इंग्लैंड की पहली हार है।

इंग्लैंड ने इससे पहले पिछले 30 मैचों में से 26 में जीत दर्ज की थी जबकि बाकी चार मैच ड्रॉ रहे थे। इस बीच उसने पिछले साल यूरोपीय चैंपियनशिप का खिताब भी जीता था।इन दोनों टीमों के बीच इससे पहले अक्टूबर 2018 में मैच खेला गया था जो 1-1 से ड्रॉ रहा था।महिला विश्वकप आॅस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा।

Exit mobile version