Site icon Dainik Savera Times

ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान टेस्ट के तीसरे अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ लिफ्ट में फंसे

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान टेस्ट के दौरान अजीब परिस्थितियों में उस समय खेल में व्यवधान देखा गया जब तीसरे अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ लंच के बाद लिफ्ट में फंस गए। यह वाक्या गुरुवार को उस समय हुआ जब लंच ब्रेक के बाद खिलाड़ी दूसरे सत्र की शुरुआत के लिए निर्धारित समय 1.25 बजे मैदान पर लौट आए। लेकिन दोनों मैदानी अंपायरों ने गेंद फेंकने की अनुमति नहीं दी क्योंकि इलिंगवर्थ ग्रैंडस्टैंड अपनी सीट पर नहीं पहुंच पाये थे। पता चला कि वे लिफ्ट में फंसे हुए है।

Exit mobile version