Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज के लिए Australia squad का ऐलान

January 24, 2024

वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज के लिए Australia squad का ऐलान

टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी तैयारियों में जुट गई है। मिचेल मार्श की कप्तान के तौर पर वापसी हुई है। साथ ही डेविड वार्नर को भी इस सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, इस सीरीज के लिए पैट कमिंस और स्टार्क को न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी के लिए बाहर रखा गया है।

इसके अलावा स्टीव स्मिथ भी बाहर हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा, ‘न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज के लिए कमिंस, स्टार्क और स्मिथ की वापसी की संभावना है।‘मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा, ‘हम इन मैचों को उन खिलाड़ियों की तैयारियों के रूप में देखते हैं जो इस साल के अंत में टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा हो सकते हैं।

‘वेस्टइंडीज सीरीज के बाद न्यूजीलैंड में तीन और टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच होने हैं जहां हम जरूरत के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयारी जारी रखेंगे।‘ टीम 9 फरवरी को ब्लंडस्टोन एरेना में श्रृंखला के शुरुआती मैच से पहले 7 फरवरी को होबार्ट पहुंचेगी।

ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेसन बेहरनडॉर्फ, टिम डेविड, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर और एडम जैम्पा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें