Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

World Cup से पहले Australia Tour से अपनी कमियों का पता चला : Harmanpreet Singh

December 13, 2022

World Cup से पहले Australia Tour से अपनी कमियों का पता चला : Harmanpreet Singh

नई दिल्लीः अनुभवी ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि विश्व कप से पहले आस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलने से भारतीय हॉकी टीम को अपनी कमियों को दुरूस्त करने का मौका मिला है। दुनिया की नंबर एक टीम के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारत की कप्तानी करने वाले हरमनप्रीत ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने इस श्रृंखला में 1.4 से मिली हार के बावजूद अपना बखूबी आकलन कर लिया है।

उन्होंने कहा, कि ‘आस्ट्रेलिया दौरे से हमें काफी कुछ सीखने को मिला। हम पांच में से एक ही मैच जीत सके लेकिन ऐसी मजबूत टीम के खिलाफ उसी की सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन करना बड़ी बात है। सभी मैचों में मुकाबला बराबरी का था। हमें पता चल गया है कि किन पहलुओं पर मेहनत करने की जरूरत है।’’ विश्व कप भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 से 29 जनवरी तक खेला जाएगा।

भारतीय टीम इस समय बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र पर अभ्यास शिविर में भाग ले रही है। हरमनप्रीत ने कहा, कि ‘अगला एक महीना हमारे लिए अहम होगा। आस्ट्रेलिया दौरे के बाद हमने एक छोटा ब्रेक लिया था। अब तरोताजा होकर अच्छे प्रदर्शन को बेताब है। भारत को पूल डी में स्पेन, इंग्लैंड और वेल्स के साथ रखा गया हैं।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें