Site icon Dainik Savera Times

ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर गेंदबाज़ नाथन लियोन की भविष्यवाणी कहा इन टीमों के बीच होगा World Cup 2023 का फाइनल

World Cup 2023 Final prediction: ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन (Nathan Lyon) ने वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में पहुंचने वाली दो टीमों को लेकर भविष्यवाणी की है. लियोन का कहना है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुक़ाबला होगा. लियोन ने कहा कि, “मैं ईमानदारी से मानता हूं कि वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होगा. क्योंकि भारत इस समय मेरे लिए नंबर वन टीम है. ऑस्ट्रेलिया और भारत का फाइनल मुक़ाबला बहुत ही शानदार होगा। 

दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम (Australia) सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है. शुरुआती 2 मैचों में ऑस्ट्रेलिया हार गई थी पर अब लगातार पिछले चार मैच जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम 3 नंबर पर है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को अभी 3 मैच और खेलने हैं. यदि टीम अपने तीन मैच में 2 मैच जीतने में सफल रही तो फिर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. ऑस्ट्रेलियाई टीम का अगला मुकाबला इंग्लैंड के साथ 4 नवंबर को होने वाला है.

Exit mobile version