Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान पहुंची

February 18, 2025

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान पहुंची

लाहौर: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को पाकिस्तान पहुंच गई। टूर्नामैंट की शुरुआत बुधवार को कराची में मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से होगी। पाकिस्तान गत चैंपियन भी है, जिसने 2017 इंगलैंड में आयोजित टूर्नामैंट के पिछले सत्र में भारत को हराकर खिताब जीता था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए लाहौर पहुंच गई है। वे 22 फरवरी को गद्दाफी स्टेडियम में इंगलैंड के खिलाफ टूर्नामैंट का अपना पहला मैच खेलेंगे।’ टीम 2 समूह में पाकिस्तान पहुंची। पहले समूह में कप्तान स्टीव स्मिथ, कोच और सहयोगी स्टाफ के सदस्य शामिल थे जो दुबई के रास्ते कोलंबो से पाकिस्तान पहुंचे। दूसरा समूह भी कोलंबो से दुबई होते हुए लाहौर पहुंचा जिसमें 15 खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के 2 अतिरिक्त सदस्य शामिल थे।

यह भी पढ़ें- Gold-Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता या महंगा? जानें आज आपके शहर के Latest Rate

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें