Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

ओलंपिक में कोकीन खरीदने की कोशिश करने वाला आस्ट्रेलियाई हॉकी खिलाड़ी निलंबित

September 11, 2024

ओलंपिक में कोकीन खरीदने की कोशिश करने वाला आस्ट्रेलियाई हॉकी खिलाड़ी निलंबित

सिडनी: आस्ट्रेलिया के हॉकी खिलाड़ी टॉम क्रेग को पैरिस ओलंपिक के दौरान कोकीन खरीदने की कोशिश के आरोप में हॉकी आस्ट्रेलिया ने 12 महीने के लिए निलंबित कर दिया है। क्रेग को 7 अगस्त की रात पैरिस में कोकीन खरीदने की कोशिश में गिरफ्तार किया गया लेकिन बाद में छोड़ दिया गया था। फ्रांस के अभियोजकों ने बयान जारी करके पुष्टि की थी कि 29 वर्ष के ओलंपियन और टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को आपराधिक चेतावनी देकर एक रात हिरासत में रखने के बाद छोड़ दिया गया। हॉकी आस्ट्रेलिया ने बयान में कहा,‘राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी टॉम क्रेग की पैरिस ओलंपिक 2024 के दौरान गिरफ्तारी के मामले की जांच के बाद हॉकी आस्ट्रेलिया की नैतिकता ईकाई ने 12 महीने के लिए उन्हें निलंबित करने का फैसला लिया है।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें