Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑस्ट्रेलियन ओपन: क्वार्टरफाइनल में पहुंची सानिया मिर्जा-रोहन बोपन्ना की जोड़ी

January 23, 2023

ऑस्ट्रेलियन ओपन: क्वार्टरफाइनल में पहुंची सानिया मिर्जा-रोहन बोपन्ना की जोड़ी

मेलबर्नः शीर्ष भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना सोमवार को यहां ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। भारतीय जोड़ी ने अपने दूसरे दौर के मैच में जापान की मकोटो निनोमिया और उरुग्वे के एरियल बेहार को 6-4, 7-6 (11-9) से हराया। अब उनका क्वार्टर फाइनल में लातवियाई-स्पेनिश जोड़ी जेलेना ओस्टापेंको और डेविड वेगा हर्नांडेज के साथ मुकाबला होगा।

रियो ओलंपिक के सेमीफाइनलिस्ट सानिया और बोपन्ना ने पहले दौर में ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी जैमी फोरलिस और ल्यूक सैविल को हराया था। सानिया अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम खेल रही हैं। छह बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने इस महीने की शुरूआत में घोषणा की थी कि वह 19 फरवरी से शुरू होने वाली डब्ल्यूटीए 1000 प्रतियोगिता दुबई टेनिस चैंपियनशिप के बाद पेशेवर टेनिस से संन्यास ले लेंगी। महिला युगल में सानिया और उनकी कजाख जोड़ीदार एना डेनिलिना का ऑस्ट्रेलियन ओपन अभियान रविवार को दूसरे दौर में यूक्रेन-बेल्जियम की एलिसन वान वटवैंक और एनहेलीना कलिनिना से हारकर समाप्त हो गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें