Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस की ईनामी राशि में हुई 13% की बढोतरी

December 29, 2023

आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस की ईनामी राशि में हुई 13% की बढोतरी

टूर्नामेंट के निदेशक क्रेग टिले ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि अब इस ग्रैंडस्लैम की ईनामी राशि आठ करोड़ 65 लाख आस्ट्रेलियाई डॉलर होगी। उन्होंने कहा ,‘‘ हमने आस्ट्रेलियाई ओपन में हर दौर के लिये ईनामी राशि बढाई है।

ज्यादा इजाफा क्वालीफाइंग और शुरूआती दौर के मुकाबलों के लिये किया गया है।पहले दौर के क्वालीफायर को 31250 आस्ट्रेलियाई डॉलर मिलेंगे जो पहले से 20 प्रतिशत अधिक है।

महिला और पुरूष चैम्पियन दोनों को 30 लाख 15 हजार आस्ट्रेलियाई डॉलर बतौर पुरस्कार मिलेंगे। पिछली बार एरिना सबालेंका ने महिला वर्ग में और नोवाक जोकोविच ने पुरूष वर्ग में खिताब जीता था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें