Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Australia: इंग्लैंड और स्कॉटलैंड सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, जानिए कौन-कौन हुआ स्क्वाड से बाहर

July 15, 2024

Australia: इंग्लैंड और स्कॉटलैंड सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, जानिए कौन-कौन हुआ स्क्वाड से बाहर

Australia Tour to England-Scotland: ऑस्ट्रेलिया किक्रेट बोर्ड ने आगामी इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के खिलाफ आगामी T20I और ODI सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने इस टीम में दो घातक बल्लेबाज को शामिल किया है, जो गेंदबाजों को लंबे-लंबे छक्के मारते हैं। टीम में शामिल होने वाले दोनों बल्लेबाज जेक-फ्रेजर मैकगर्क और कूपर कोनोली हैं। दोनों खिलाड़ी पहली बार व्हाइट-बॉल मैच खेलेंगे।

ऑस्ट्रेलिया ने पिछले दो सीजन में बिग बैश लीग में पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए शानदार प्रदर्शन के दम पर 20 वर्षीय कूपर कोनोली को टीम में शामिल किया है। कोनोली पिछले साल के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कॉर्चर्स के लिए एक मजबूत फिनिशर रहे हैं, जिससे टीम खिताब जीतने में सफल रही। वहीं, जेक-फ्रेजर मैकगर्क रिटायर हो रहे डेविड वॉऑस्ट्रेर्नर की जगह लेंगे।

एश्टन एगर और मैथ्यू वेड को नहीं मिली टीम में जगह
कोनोली ने अब तक बीबीएल (Big Bash League) के दो सीजन में 145.81 की औसत से रन बनाए हैं और अपने बाएं हाथ के स्पिन से 15 मैचों में छह विकेट भी चटकाए हैं। विश्व कप में खेलने वाली टीम से एश्टन एगर और मैथ्यू वेड को बाहर कर दिया गया है, जबकि जोश इंगलिस को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वहीं, पैट कमिंस को दोनों प्रारूपों में आराम दिया गया है, जबकि ग्लेन मैक्सवेल और मिशेल स्टार्क को वनडे टीम के लिए चयन किया गया है

आईपीएल में गदर मचा चुके हैं जेक-फ्रेजर मैकगर्क
IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) से खेल चुके जेक-फ्रेजर मैकगर्क ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। मैकगर्क ने आईपीएल में अब तक कुल 9 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 234.04 की स्ट्राइक रेट से टोटल 330 रन बनाए हैं। आईपीएल में उनका सर्वाधिक स्कोर 84 है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने अब तक कोई टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। वह 2 ओडीआई मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने कुल 51 रन बनाए हैं।

मिचेल मार्श होंगे कप्तान
ऑस्ट्रेलिया की टी20 इंटरनेशनल टीम में ज्यादातर नए युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। जबकि, वनडे टीम चैंपियंस ट्रॉफी को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, जो 2025 में पाकिस्तान की मेजबानी में आयोजित होगी। ओडीआई टीम में मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी और सीन एबॉट भी शामिल होंगे। बता दें कि, स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी 20 और वनडे सीरीज के लिए मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तान करेंगे।

सितंबर होंगे मैच
ऑस्ट्रेलिया 4, 6 और 7 सितंबर को स्कॉटलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैच खेलेगा और फिर 11, 13 और 15 सितंबर को इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 मैच खेलेगा। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज होगी, जो 19 से 29 सितंबर के बीच आयोजित होगी।

स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की T20 टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), स्पेंसर जॉनसन, मार्कस स्टोइनिस, एडम जाम्पा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें