Site icon Dainik Savera Times

बैडमिंटन स्टर PV Sindhu तुनजुंग को हराकर डेनमार्क ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंची

ओडेंस: भारत बैडमिंटन स्टर पीवी सिंधु ने गुरुवार को ओडेंस के जिस्के बैंक एरीना में महिला एकल के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में इंडोनेशियाई खिलाड़ी ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग को हराकर क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई हैं। आज खेले गये डेनमार्क ओपन के मुकाबले में 12वीं वरीयता प्राप्त पीवी सिंधु ने दुनिया की 7वें नंबर की इंडोनेशियाई ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग को 18-21, 21-15, 21-13 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने बीडब्ल्युएफ सुपर 750 टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 16 में इंडोनेशिया की सातवीं वरीयता प्राप्त ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग के खिलाफ पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए 2-1 से मैच अपने नाम किया।
पहले गेम की शुरुआत दोनों खिलाड़ियों ने बराबरी के साथ की। लेकिन इंडोनेशियाई खिलाड़ी ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 12-6 से बढ़त हासिल कर ली। वहीं, सिंधु ने गेम में वापसी करते हुए लगातार अंक अर्जित किए और स्कोर 12-13 कर दिया। ग्रेगोरिया ने यह गेम जीतने के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर बढ़त हासिल की, लेकिन इस बार सिंधु की वापसी के लिए मौका नहीं दिया। इस गेम को उन्होंने 21-18 से जीत लिया।

Exit mobile version