ओडेंस: भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने शुक्रवार को डेनमार्क ओपन 2023 के महिला एकल के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में थाईलैंड की सुपानिदा कटेथोंग को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है। आज हुए मुकाबले में बैडमिंटन में 12 रैंकिंग वाली पीवी सिंधु ने बीडब्ल्युएफ सुपर 750 टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में दुनिया की 19वें नंबर की थाईलैंड की सुपानिदा कटेथोंग को 21-19, 21-12 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने स्कॉटलैंड की किर्स्टी गिल्मर और इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्का तुंनजुंग को हराया था।