Site icon Dainik Savera Times

बजरंग और रवि चयन पेरिस ओलंपिक क्वालीफिकेश की दौड़ से हुए बाहर, ट्रायल में हुए फेल

नयी दिल्ली: ओलंपियन बजरंग पूनिया और रवि दहिया का पेरिस ओलंपिक में खेलने का सपना टूटा, दोनों पहलवान रविवार को अंतरराष्ट्रीय चयन ट्रायल के लिये हुए अपने-अपने मुकाबलों में हारने के बाद पेरिस ओलंपिक क्वालीफिकेशन की दौड़ से बाहर हो गए हैं।

बजरंग पूनिया को पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65 किग्रा सेमीफाइनल में रोहित कुमार से 1-9 से हार मिली। इससे पहले वह रविंदर के खिलाफ संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीते थे। सेमीफाइनल में हारने के बाद पूनिया गुस्से में तुरंत भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र से चले गए। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के अधिकारियों ने पूनिया के डोप नमूने लेने की प्रयास किया लेकिन वह तीसरे-चौथे स्थान के मुकाबले के लिए भी नहीं रूके।

Exit mobile version