इस जोड़ी को दसवीं वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंद्वी ने 6 . 3, 6 . 3 से हराया। इससे पहले बालाजी और कोर्निया ने इटली के मात्तेओ अर्नाल्डी और आंद्रिया पेलेग्रिनो को 6 . 3, 6 . 4 से मात दी थी। बालाजी और कोर्निया टूर्नामेंट में वैकल्पिक जोड़ी के रूप में उतरे थे।
बालाजी एटीपी युगल रैंकिंग में 79वें और कोर्निया 69वें स्थान पर हैं। बालाजी दूसरी बार ही आस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे थे। पिछले साल भारत के ही जीवन नेदुचेझियान के साथ वह पहले दौर में जीते थे। वह 2018 विम्बलडन में हमवतन विष्णु वर्धन के साथ दूसरे दौर में पहुंचे थे।
युकी भांबरी और नीदरलैंड के रॉबिन हासे और भारत के विजय सुंदर प्रशांत और अनिरूद्ध चंद्रशेखर की जोड़ी भी बाहर हो चुकी है। रोहन बोपन्ना और उनकी जोड़ीदार टिमिया बाबोस ने मिश्रित युगल से नाम वापिस ले लिया है। मिश्रित युगल मे कोई और भारतीय नहीं है।

