Site icon Dainik Savera Times

बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली ODI सीरीज के लिए टीम का ऐलान, इन सीनियर खिलाडियों को दिया गया आराम

BAN vs AUS

BAN vs AUS

BAN vs AUS: बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान कर दिया गया है। कंगारू टीम इस सीरीज में ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श के बिना खेलेगी। जोश इंग्लिस के हाथों में टीम की कमान सौंपी गई है।

नेशनल सिलेक्टर टोनी डोडेमेड के मुताबिक, हेड को शुरू में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी20 इंटरनेशनल दोनों के लिए चुना गया था, लेकिन उन्हें दोनों सीरीज के लिए निजी कारणों की वजह से छुट्टी दी गई है। वहीं, मार्श अपने टखने की चोट से उबर नहीं सके हैं। हालांकि, वह बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए ढाका में टीम से जुड़ेंगे।

ये भी पढ़ें- Weather today 8 June 2026: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली-हरियाणा को करना होगा इंतजार

 

टॉड मर्फी को वनडे टीम में मिली जगह

ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक सिर्फ टेस्ट मैच खेलने वाले टॉड मर्फी को पहली बार वनडे टीम में जगह दी गई है। उन्हें तनवीर संघा के स्थान पर मौका दिया गया है, जो हैमस्ट्रिंग की इंजरी से जूझ रहे हैं। तनवीर को यह चोट पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में हुए दूसरे वनडे मैच के दौरान लगी थी। ओलिवर पीक और मैट शॉर्ट को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में रखा गया है। इन दोनों खिलाड़ियों को पहले सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम में चुना गया था।

मेरेडिथ की वापसी

बेन ड्वारशुइस और जेवियर बार्टलेट को भी टीम में शामिल किया गया है, जो राइली मेरेडिथ और बिली स्टैनलेक की जगह लेंगे। मेरेडिथ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में वापसी करेंगे। मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी के कारण वनडे में टीम के गेंदबाजी अटैक में अनुभव की कमी नजर आई है। हालांकि, इंग्लिस का कहना है कि यह युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी काबिलियत साबित करने का सुनहरा मौका है।

ये भी पढ़ें- Israel-Iran तनाव के बीच ट्रंप की एंट्री, शांति की अपील के साथ कहा- हम समझौते…

9 जून से शुरू होगी सीरीज

वनडे सीरीज की शुरुआत 9 जून से होगी। सीरीज का दूसरा मुकाबला 11 जून और तीसरा और अंतिम मैच 14 जून को खेला जाना है। एकदिवसीय सीरीज के सभी मुकाबले ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमें तीन मैचों की टी20 सीरीज में भिड़ेंगी, जिसकी आगाज 17 जून से होगा।

वनडे सीरीज स्क्वॉड

जोश इंग्लिस (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, एडम जम्पा।

Exit mobile version