Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर को सिर पर लगी गेंद, अस्पताल में कराया भर्ती

February 19, 2024

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर को सिर पर लगी गेंद, अस्पताल में कराया भर्ती

ढाका: अनुभवी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बांग्लादेश प्रीमियर लीग से पहले ट्रेनिंग सत्र के दौरान लिटन दास की गेंद सिर पर लगने के बाद स्थानीय अस्तपाल में भर्ती कराया गया।खिलाड़ी जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में कोमिला विक्टोरियंस नेट में अभ्यास कर रहे थे।

रहमान (28 वर्ष) को गेंद तब लगी जब वह अपने गेंदबाजी निशान की ओर जा रहे थे और उन्हें खून निकलने वाली जगह पर तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर एम्बुलेंस में इंपीरियल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उनके सीटी स्कैन में किसी भी तरह की आंतरिक चोट नहीं दिखी।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘अभ्यास के दौरान एक गेंद सीधे मुस्तफिजुर रहमान के सिर के बायें हिस्से पर लग गयी। उनके सिर पर एक घाव था और उनके रक्तस्नव को रोकने के लिए हमने ‘कम्प्रेशन’ पट्टी का इस्तेमाल किया और उन्हें तुरंत इंपीरियल अस्पताल में भर्ती कराया। ’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें