Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

बंगालादेश जिम्बाब्वे को पांच रन से हराकर सीरीज में 4-0 आगे

May 11, 2024

बंगालादेश जिम्बाब्वे को पांच रन से हराकर सीरीज में 4-0 आगे

मीरपुर: तंजिद हसन (52) की अर्धशतकीय पारी और सौम्य सरकार (41) रनों की शानदार पारियों के बाद शाकिब अल हसन चार विकेट और मुस्तफिजुर रहमान तीन विकेट की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत बंगलादेश ने चौथे टी-20 के बेहद रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे को पांच रन से पराजित कर सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

यहां शुक्रवार को जिम्बाब्वे ने टॉस जीता और बल्लेबाजी के लिए बंगलादेश की टीम को आमंत्रित किया। बंगालदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 143 रन पर सिमट गई थी। तंजिद हसन के अलावा सौम्य सरकार (41), मोहम्मद तौहिद हदोय (12), नजमुल शांतो (02), शाकिब उल हसन (01), जाकेर अली (06), रिशाद हुसैन (02), तस्किन अहमद (शून्य), तंजीम हसन साकिब (06), मुस्तजिफुर रहमान (03) और तनवीर इस्लाम (03) रन बनाकर कर आउट हुये।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें