Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

World Cup की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए Bangladesh सीरीज अहम : Lockie Ferguson

September 20, 2023

World Cup की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए Bangladesh सीरीज अहम : Lockie Ferguson

ढाकाः कीवी टीम के कार्यवाहक कप्तान लॉकी फग्र्युसन का मानना है कि बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलना विश्व कप से पहले टीम की तैयारियों को मजबूत करने का अच्छा मौका है। न्यूजीलैंड ने गुरुवार से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू हो रही सीरीज के लिए अपने कई खिलाड़ियों को आराम दिया है। शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्रिकबज द्वारा फग्र्युसन के हवाले से कहा गया है, ‘देखिए, हम पेशेवर हैं और हम हर मैच को महत्व देते हैं। यह हमारे लिए एक बड़ी श्रृंखला है और बहुत चुनौतीपूर्ण है। इसलिए, हमारे दृष्टिकोण से यह विश्व कप के लिए अच्छी तैयारी है।‘

उन्होंने आगे कहा, ‘हम जानते हैं कि बांग्लादेश अपनी घरेलू परिस्थितियों में कितना मजबूत है। इसलिए, उनके खिलाफ हमारे लिए एक अच्छी चुनौती है।‘ टिम साउदी और मैट हेनरी के न होने से तेज गेंदबाजी लाइन-अप में फग्र्युसन की जरूरत होगी और उनका मानना है कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के कंधों पर भी बड़ी जिम्मेदारी है। पहली बार न्यूजीलैंड की कप्तानी करने के बारे में उनके विचारों के बारे में पूछे जाने पर फग्र्युसन ने कहा, ‘जाहिर तौर पर कप्तान बनना मेरे लिए एक बड़ा सम्मान है।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें