Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ind vs Ban: टाइगर बनकर इंडिया-बांग्लादेश का टेस्ट मैच देखने पहुंचे बांग्लादेशी फैंन की हुई जमकर कुटाई, अस्पताल में दाखिल

September 27, 2024

Ind vs Ban: टाइगर बनकर इंडिया-बांग्लादेश का टेस्ट मैच देखने पहुंचे बांग्लादेशी फैंन की हुई जमकर कुटाई, अस्पताल में दाखिल

Bangladeshi Fan beaten: भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दूसरा टेस्ट के पहले दिन हंगामा हो गया। स्टेडियम में टाइगर बनकर पहुंचे बांग्लादेशी फैन की जमकर धुनाई हो गई। इसके बाद इस फैन को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। रॉबी टाइगर नाम से मशहूर ये शख्स बांग्लादेश क्रिकेट टीम का जबरा फैन है और अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए हर मैच में स्टेडियम पहुंचता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कानपुर टेस्ट में भी रॉबी टाइगर अपनी टीम की हौसलाअफजाई के लिए पहुंचा था। और बांग्लादेश का झंडा लहराते हुए नारे लगा रहा था। तभी कुछ स्थानीय फैंस से उसकी कहासुनी हो गई। इसी दौरान उसकी जमकर धुनाई हो गई और वो बेहोश हो गया।

स्टेडियम में तैनात पुलिसकर्मियों को जैसे ही इस घटना की जानकारी लगी, उन्होंने बांग्लादेशी फैन को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई और फिर तकलीफ ज्यादा देख नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

पुलिसकर्मियों द्वारा रॉबी को स्टेडियम से बाहर निकालने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे। इस दौरान रॉबी ने कहा, लोगों ने मेरे पेट और पीठ में लात मारी। मुझे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। हालांकि, पुलिस ने रॉबी द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार कर दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें