Site icon Dainik Savera Times

बैंक ऑफ बड़ौदा ने सचिन तेंदुलकर को बनाया अपन वैश्विक ब्रांड एंबेसडर

मुंबई: बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने सोमवार को दिग्गज भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को अपना वैश्विक ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

मीडिया को जारी विज्ञप्ति के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा सचिन की विशेषता वाला अपना पहला अभियान “प्ले द मास्टरस्ट्रोक” शुरू कर रहा है। यह अभियान लोगों को एक ऐसा बैंक चुनकर अपनी वित्तीय आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मास्टरस्ट्रोक खेलने और बड़ा स्कोर करने के लिए प्रोत्साहित करता है जिस पर लाखों लोग भरोसा करते हैं और एक सदी से अधिक की विरासत से समर्थित है।

Exit mobile version