Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

फ्लिक्स और केंसेलो के गोल से बार्सीलोना ने बेटिस को 5-0 से हराया 

September 17, 2023

फ्लिक्स और केंसेलो के गोल से बार्सीलोना ने बेटिस को 5-0 से हराया 
बार्सीलोना: जू फलिक्स और जू केंसेलो ने बार्सीलोना की ओर से पहली बार शुरुआती एकादश में जगह बनाते हुए गोल दागे जिससे टीम ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में रीयाल बेटिस को 5-0 से रौंद दिया। पुर्तगाल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की इस जोड़ी ने पिछले दौर के मुकाबले में बार्सीलोना की ओर से स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में पदार्पण किया था।
ये दोनों ग्रीष्मकाल की ‘ट्रांस्फर विंडो’ (खिलाड़ियों की अदला-बदली का समय) बंद होने से कुछ घंटों पहले ही गत चैंपियन टीम से जुड़े। फ्लिक्स ने शनिवार को हुए मुकाबले में पहला गोल दागा जबकि केंसेलो ने पांचवां गोल दागकर गत चैंपियन टीम की मौजूदा सत्र की सबसे बड़ी जीत सुनिश्चित की। टीम की ओर से अन्य गोल रॉबर्ट लेवानदोवस्की, फेरान टोरेस और राफिन्हा ने किए।
टोरेस मई 2021 में लियोनल मेस्सी के बाद बार्सीलोना की ओर से फ्री किक पर सीधा गोल दागने वाले पहले खिलाड़ी बने। इस जीत से बार्सीलोना अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है और उसने रीयाल मैड्रिड पर एक अंक की बढ़त बना ली है जिसे रविवार को रीयाल सोसीदाद से खेलना है। दिन के अन्य मुकाबलों में एथलेटिक बिलबाओ ने केडिस के 3-0 से हराया जबकि मालोर्का ने सेल्टा विगो को 1-0 से शिकस्त दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें