Site icon Dainik Savera Times

बतिस्ता आगुत, शापोवालोव ऑकलैंड में पहले दौर में हारे

ऑलैंड: दो बार के चैंपियन रॉबर्टो बतिस्ता आगुत को मंगलवार को यहां एएसबी क्लासिक टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में स्पेन के अपने हमवतन रॉबर्टो कारबालेस बेइना के खिलाफ सीधे सेट में शिकस्त का सामना करना पड़ा।कारबालेस ने 2016 और 2018 के चैंपियन बतिस्ता आगुत को 6-4, 6-3 से हराया।बतिस्ता आगुत जुलाई 2023 में घुड़सवारी करते हुए चोटिल हो गए थे। उन्होंने अक्टूबर में वापसी करते हुए नवंबर में वैलेंसिया में फाइनल और पिछले हफ्ते हांगकांग में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।दुनिया के 10वें नंबर के पूर्व खिलाड़ी डेनिस शापोवालोव भी पहले दौर में हारकर बाहर हो गए। उन्हें आस्ट्रिया के सबेस्टियन ओफनर के खिलाफ 6-4, 6-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।शापोवालोव पिछले साल जुलाई में ंिवबलडन के चौथे दौर में हार के बाद पहला प्रतिस्पर्धी मुकाबला खेल रहे थे। उनके घुटने में गंभीर चोट लगी थी।

Exit mobile version