Site icon Dainik Savera Times

अब बिना टिकट के ले IPL का मजा, BCCI ने किया फैन पार्क के शेड्यूल का ऐलान

ipl fan parks 2026

ipl fan parks 2026

स्पोर्ट्स डेस्क: 28 अप्रैल से IPL का आगाज होने जा रहा है। इससे पहले BCCI ने IPL के पहले फेज के लिए जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार फैन पार्क की घोषणा कर दी है। फैन पार्क में आप बिना टिकट के स्टेडियम जैसा अनुभव ले सकते हैं। क्रिकेट बोर्ड ने 11 राज्यों के 15 शहरों को इसमें शामिल किया है। BCCI ने जानकारी देते हुए बताया कि फैन पार्क तीन वीकेंड में आयोजित किए जाएंगे। हर वीकेंड में अलग-अलग उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम में पांच फैन पार्क होंगे।

इन तीन हफ्तों में आयोजित होंगे फैन पार्क

पहला हफ्ता- 28 और 29 मार्च 2026
दूसरा हफ्ता- 4 और 5 अप्रैल 2026
तीसरा हफ्ता- 11 और 12 अप्रैल 2026

 

पहला हफ्ता

रोहतक, हरियाणा – छोटू राम पॉलिटेक्निक ग्राउंड
भोपाल, मध्य प्रदेश – सरकारी एमवीएम कॉलेज ग्राउंड
नागपुर, महाराष्ट्र – मेकोसाबाग मेथोडिस्ट हाई स्कूल खेल का मैदान
तुमकुरु, कर्नाटक – सरकारी जूनियर कॉलेज फील्ड
कृष्णानगर, पश्चिम बंगाल – डीएल रॉय स्टेडियम

दूसरा हफ्ता

मथुरा, उत्तर प्रदेश – अमरनाथ विद्या आश्रम
जोधपुर, राजस्थान – बरकतुल्लाह खान स्टेडियम
निजामाबाद, तेलंगाना – महिला शैक्षिक सोसायटी मैदान
मैसूर, कर्नाटक – एसबीआरआर महाजन फर्स्ट ग्रेड कॉलेज
भुवनेश्वर, ओडिशा – किट्स यूनिवर्सिटी स्टेडियम

तीसरा हफ्ता

मेरठ, उत्तर प्रदेश – भैंसाली मैदान
नडियाद, गुजरात- राधे फार्म
रत्नागिरी, महाराष्ट्र – स्वर्गीय प्रमोद महाजन क्रीड़ा संकुल
कोयंबटूर, तमिलनाडु – हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस
राउरकेला, ओडिशा – सेक्टर 17 ग्राउंड

क्या होंगे इंतजाम

बता दें सभी फैन पार्क में लाइव मैच स्क्रीनिंग के साथ-साथ म्यूजिक, मनोरंजन, फूड कोर्ट, बच्चों के खेल एरिया और वर्चुअल बैटिंग अनुभव, बॉलिंग नेट, फेस पेंटिंग, चीयर-ओ-मीटर और 360° फोटो बूथ जैसे कई इंतजाम किए जाएंगे।

फैन पार्क की शुरुआत

जानकारी के लिए बता दें फैन पार्क 2015 में शुरू किए गए थे। फैन पार्क ने आईपीएल लीग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2026 का सीजन भी इस परंपरा को जारी रखता है।

Exit mobile version