मुम्बई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट, एकदिवसीय और टी-20 को लेकर अलग-अलग कप्तान बनाते हुए तीनों प्रारूपों में गुरुवार को टीम की घोषणा की। बीसीसीआई ने आज यहां हुई बैठक में यह घोषणा की गई। बोर्ड ने एकदिवसीय टीम के लिए केएल राहुल को कप्तान, टी-20 के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया है। जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टी-20 और एकदिवसीय मुकाबले में नहीं खेलने का अनुरोध किया था। हालांकि बोर्ड ने टेस्ट टीम के रोहित शर्मा को कप्तान और जसप्रीत बुमराह को उप-कप्तान बनाया है।
10 दिसंबर से शुरु होने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारत को तीन टी-20, तीन एकदिवसीय और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। बोर्ड ने टी-20 प्रारूप के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया है। इस प्रारूप में उपकप्तान रवींद्र जडेजा होंगे। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ तीनों प्रारूप मेें टीम का हिस्सा रहेंगे। बीसीसीआई ने एकदिवसीय श्रृंखला के लिए युवा टीम पर भरोसा जताया है। इसमें रजत पाटीदार, रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाज़ों को शामिल किया गया है।
साई सुदर्शन और रजट पाटीदार ने अब तक अंतरराष्ट्रीय डेब्य नहीं किया है। इस बार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भी मौका दिया गया है। इसके अलावा टीम में युवा गेंदबाजों को ही मौका दिया गया है. हालांकि अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल की लंबे वक़्त बाद वापसी हुई है। इसके अलावा 2023 एकदिवसीय विश्वकप टीम का हिस्सा रहने वाले चाइनमैन स्पिनर कुलदीप भी टीम में शामिल हैं। वहीं मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर समेत चार गेंदबाज टीम का हिस्सा होंगे