Site icon Dainik Savera Times

कैंसर से जूझ रहे पूर्व क्रिकटर अंशुमान गायकवाड़ की मदद के लिए आगे आया BCCI, इतने करोड़ देना का किया ऐलान

Anshuman Gaekwad: कैंसर से जुझ रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ की मदद के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आगे आया है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने अंशुमान गायकवाड़ को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए तत्काल प्रभाव से 1 करोड़ रुपये जारी करने का निर्देश दिया है। शाह ने गायकवाड़ के परिवार से भी बात की और हाल चाल लिया तथा सहायता प्रदान की।

बीसीसीआई ने आश्वासन दिया है कि वे गायकवाड़ के उपचार के दौरान उनकी प्रगति पर बारीकी से नजर रखेंगे और इस मुश्किल दौर से उबरने की उनकी क्षमता के बारे में आशावादी बने रहेंगे। क्रिकेट बोर्ड ने इस कठिन समय में पूर्व खिलाड़ी और उनके परिवार के प्रति अपना अटूट समर्थन व्यक्त किया है।

दोस्त की मदद के लिए कपिल देव ने BCCI से लगाई थी गुहार
1983 के विश्व कप में भारत को खिताब दिलाने वाले कपिल देव ने बीसीसीआई से अपने दोस्त अंशुमान गायकवाड़ की मदद का गुहार लगाया था। उन्होंने कहा था कि भारतीय कंट्रोल बोर्ड को पूर्व खिलाड़ी अंशुमन के इलाज में मदद करनी चाहिए। अंशुमन ने अपने समय में घातक तेज गेंदबाजों का सामना करते हुए खुद पर कई गेंदों के वार झेले हैं। अब बीसीसीआई को उनकी मदद करना चाहिए। अंशुमन गायकवाड़ के कैंसर से ग्रस्त होने की खबर सबसे पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी संदीप पाटिल ने दी थी।

आपको बता दें कि 71 वर्षीय गायकवाड़ ने 1975 से 1987 के बीच भारत के लिए 40 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने भारत को कई मैच जीताए हैं।

Exit mobile version