अगर सब ठीक रहा तो पूरी संभावना है कि नेपाल की सीनियर राष्ट्रीय टीम जून में होने वाले टी20 विश्व कप में खेलने के लिए अमरीका रवाना होने से पहले दिल्ली में ट्रेनिंग कर सकती है और कुछ अभ्यास मैच भी खेल सकती है।
नेपाल क्रिकेट संघ (सीएएन) के अध्यक्ष चतुर बहादुर ने महिलाओं की प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएलत) बैठक के दौरान बीसीसीआई सचिव जय शाह से मुलाकात की। बैठक में उन्होंने अपने देश के उभरते क्रिकेटरों को ‘गेम टाइम’ और बुनियादी ढांचे के लिए मदद मुहैया कराने का अनुरोध किया क्योंकि उन्हें नेपाल में इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध नहीं होती।