BCCI central contract: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नए इंटरनेशनल सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट को लेकर बड़ा फैसला ले लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार बोर्ड ने कॉन्ट्रेक्ट सिस्टम में बड़ा बदलाव करते हुए ग्रेड की संख्या चार से घटाकर तीन कर दी है। सबसे चौंकाने वाला फैसला पूर्व कप्तानों विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर सामने आया है, जिन्हें शीर्ष ग्रेड से हटाकर सीधे बी ग्रेड में रखा गया है। बताया जा रहा है कि इस सीजन के लिए कुल 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में शामिल किया गया है। हालांकि, BCCI की ओर से अभी तक आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है।
A+ ग्रेड खत्म, अब सिर्फ तीन कैटेगरी
पिछले कुछ समय से यह चर्चा थी कि BCCI A+ ग्रेड को समाप्त कर सकता है, जिस पर अब मुहर लगती दिख रही है। बोर्ड ने अब केवल तीन ग्रेड – A, B और C को बरकरार रखा है। यह भी माना जा रहा था कि केवल एक फॉर्मेट (वनडे) खेलने वाले खिलाड़ियों को शीर्ष ग्रेड से बाहर किया जा सकता है। बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया पहले ही इस दिशा में संकेत दे चुके थे।
पिछले सीजन तक A+ ग्रेड के खिलाड़ियों को सालाना करीब 7 करोड़ रुपये मिलते थे, जबकि A ग्रेड में 5 करोड़, B में 3 करोड़ और C ग्रेड में 1 करोड़ रुपये की सैलरी तय थी। ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली की सालाना कमाई इस बार 3 से 5 करोड़ रुपये के बीच सिमट सकती है।
ये भी पढ़ें- सावधान! अभी और पड़ेगी ठंड, इन राज्यों के लिए जारी हुआ बारिश का अलर्ट
गिल, बुमराह और जडेजा को सबसे ऊंचा दर्जा
रिपोर्ट के अनुसार, नए टॉप ग्रेड में केवल तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है। वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को सबसे ऊंची कैटेगरी में रखा गया है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि इस ग्रेड के तहत मिलने वाली रकम 7 करोड़ होगी या 5 करोड़। इस पर अंतिम फैसला आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा।
30 खिलाड़ियों को मिला कॉन्ट्रेक्ट, साई सुदर्शन की एंट्री
पिछले साल जहां 34 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट मिला था, वहीं इस बार यह संख्या घटाकर 30 कर दी गई है। युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन इस सूची में नया नाम हैं, जिन्हें पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में जगह दी गई है। ग्रेड-A में 3, ग्रेड-B में 11 और ग्रेड-C में 16 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।
ये भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर शिव की कृपा पाने के लिए घर लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगी परेशानियां
संभावित ग्रेड-वाइज सूची
ग्रेड-A:
शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा
ग्रेड-B:
विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, वॉशिंगटन सुंदर, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर
ग्रेड-C:
तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, आकाश दीप, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, ध्रुव जुरैल, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, ऋतुराज गायकवाड़, रवि बिश्नोई और साई सुदर्शन
फिलहाल क्रिकेट फैंस और खिलाड़ियों की निगाहें BCCI की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिसके बाद सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट को लेकर पूरी तस्वीर साफ होगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...