Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

BCCI के लिए देश सबसे पहले है, क्रिकेट उसके बाद : Arun Dhumal

October 1, 2025

BCCI के लिए देश सबसे पहले है, क्रिकेट उसके बाद : Arun Dhumal

नई दिल्ली: आईपीएल गवर्निग काऊंसिल के अध्यक्ष अरुण धूमल ने एशिया कप 2025 का खिताब जीतने पर भारतीय टीम को सराहा है। इसी के साथ उन्होंने दोहराया है कि भविष्य में भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेंगे। धूमल ने स्पष्ट तौर पर कहा कि बीसीसीआई के लिए देश सबसे पहले है, क्रिकेट उसके बाद। अरुण धूमल ने कहा, ‘सरकार का फैसला है कि पाकिस्तान के साथ भारत द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगा। हम इस फैसले का स्वागत करते हैं।

सरकार का जो रुख होगा, बीसीसीआई का भी वही रुख होगा। बीसीसीआई के लिए देश सबसे पहले है, क्रिकेट उसके बाद है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं मानता हूं भारत-पाकिस्तान मैच को ज्यादा तरजीह दी गई है। अब पहले जैसी प्रतियोगिता नहीं रही है। अगर किसी भी भारतीय से पूछें कि 24 पाकिस्तान खिलाड़ियों के नाम बताइए, तो शायद उन्हें याद भी नहीं होगा। जब हम पाकिस्तान की बात करते हैं, तो अभी भी लोगों के जेहन में वसीम अकरम, वकार युनुस और शोएब अख्तर जैसे खिलाड़ियों का नाम है, लेकिन अब ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं।’

ये भी पढ़ें: International Women’s Day पर इस राज्य की सरकार का महिलाओं को तोहफा, बसों में कर सकेंगी मुफ्त सफर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें