Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

BCCI ने रोहित-कोहली को घरेलू मैचों में खेलने का दिया निर्देश : रिपोर्ट्स

November 13, 2025

BCCI ने रोहित-कोहली को घरेलू मैचों में खेलने का दिया निर्देश : रिपोर्ट्स

नई दिल्ली: विराट कोहली और रोहित शर्मा घरेलू मुकाबलों में खेलते नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इन दिग्गज खिलाड़ियों को अपनी-अपनी राज्य टीमों के घरेलू मैचों में खेलने का निर्देश दिया गया है, ताकि वह वन डे टीम की दौड़ में बने रहे। रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए अपनी उपलब्धता के बारे में सूचित कर दिया है, लेकिन कोहली की ओर से इस बारे में कोई अपडेट नहीं आया है।

बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, ‘बोर्ड और टीम मैनेजमैंट ने दोनों खिलाड़ियों को बता दिया है कि अगर उन्हें भारत के लिए खेलना है, तो घरेलू क्रिकेट खेलना होगा। चूंकि वे दोनों खिलाड़ी 2 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं, इसलिए मैच के लिए फिट होने के लिए उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना होगा।’ ये दोनों खिलाड़ी संभवत: साळथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज में हिस्सा लेंगे, जिसकी शुरुआत 30 नवंबर से होगी। इसके बाद ‘रो-को’ संभवत: जनवरी 2026 में ही भारतीय टीम में फिर से नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा! पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 18 से अधिक लोगों की मौत, कई घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें