Site icon Dainik Savera Times

आंखें दिखाई और जोर से चिल्लाए… सूर्यवंशी के विकट पर आक्रामक हुए काइल जैमसीन, BCCI ने सुनाई सजा

bcci-fines-kyle-jamieson-for-aggressive-celebration-vaibhav-suryavanshi-ipl-2026

bcci-fines-kyle-jamieson-for-aggressive-celebration-vaibhav-suryavanshi-ipl-2026

खेल डेस्क: IPL 2026 में शुक्रवार को खेले गए मैच के दौरान काइल जैमीसन को उनके आक्रामक जश्न के कारण सजा का सामना करना पड़ा। यह मैच दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें दिल्ली ने 7 विकेट से जीत हासिल की।

मैच में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जैमीसन ने एक शानदार यॉर्कर पर बोल्ड किया। विकेट लेने के बाद जैमीसन ने काफी आक्रामक तरीके से जश्न मनाया। वह जोर से चिल्लाए, बल्लेबाज के पास जाकर ताली बजाने लगे। इस व्यवहार की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई।

 

BCCI ने क्या सजा सुनाई?

इस घटना के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कार्रवाई करते हुए जैमीसन को IPL आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया। उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया और आधिकारिक चेतावनी भी जारी की गई। BCCI के अनुसार, जैमीसन ने आचार संहिता के लेवल 1 के तहत अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन किया है। यह नियम खिलाड़ियों को ऐसी हरकतें या इशारे करने से रोकता है, जिससे दूसरे खिलाड़ी को अपमानित महसूस हो या मैदान पर विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। बयान में यह भी बताया गया कि जैमीसन ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और मैच रेफरी राजीव सेठ द्वारा दी गई सजा को मान लिया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान को हराया 

मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, यशस्वी जायसवाल पहले ओवर में ही आउट हो गए। इसके बाद रियान पराग की 90 रन और डोनोवन फरेरा की तूफानी पारी की बदौलत राजस्थान ने 6 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। वहीं, दिल्ली ने 3 विकेट खोकर 19.1 ओवर में 226 बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। दिल्ली की तरफ से पथुम निस्सांका ने 62 और केएल राहुल ने 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। 

Exit mobile version