खेल डेस्क: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। उन्हें उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और साथ ही एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। यह मामला इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एक मैच के दौरान सामने आया।
मंगलवार को मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में रियान पराग को ड्रेसिंग रूम के अंदर वेपिंग (ई-सिगरेट का इस्तेमाल) करते हुए देखा गया। आईपीएल द्वारा जारी बयान के अनुसार, यह घटना मैच की दूसरी पारी के दौरान हुई और इसका वीडियो लाइव प्रसारण में रिकॉर्ड हो गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
🚨 BIG UPDATE FROM IPL 🚨
Rajasthan Royals captain Riyan Parag could face a 2-match ban after an alleged dressing room incident.
⚠️ Reports suggest he was caught vaping inside the dressing room.
🔥 If confirmed, Yashasvi Jaiswal is likely to lead RR for the next two matches.… pic.twitter.com/bKD9zfpQko
— True Vector (@TrueVector33) April 28, 2026
आईपीएल ने बताया कि रियान पराग ने आचार संहिता के लेवल-1 का उल्लंघन किया है। खासतौर पर उन्होंने उस नियम को तोड़ा है, जो ऐसे व्यवहार से जुड़ा है जिससे खेल की छवि खराब होती है। इस मामले में अमित शर्मा (मैच रेफरी) ने उन्हें सजा सुनाई। रियान पराग ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और सजा भी मान ली।
BCCI ने यह भी कहा है कि आईपीएल की प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए आगे और सख्त कदम उठाने पर भी विचार किया जा रहा है। इससे पहले बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा था कि पराग से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा जाएगा, क्योंकि वेपिंग की अनुमति नहीं है। इस घटना ने खिलाड़ियों के व्यवहार और खेल की छवि को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...