Site icon Dainik Savera Times

बीसीसीआई ने बुलाई IPL फ्रैंचाइजी मालिकों की 16 अप्रैल को बैठक, लिए जा सकते हैं अहम फैसले

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने 16 अप्रैल को अहमदाबाद में अनौपचारिक बैठक के लिए 10 आईपीएल टीमों के मालिकों को आमंत्रित किया है। यह बैठक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच से इतर होगी। बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा, आईपीएल (टीम) मालिकों को अनौपचारिक बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है।

इस बैठक का कोई निर्धारित एजैंडा नहीं है। आईपीएल अपने दूसरे महीने में होगा, इसलिए यह सभी हितधारकों के लिए एक साथ आने का अच्छा समय होगा। इस दौरान इस साल के अंत में होने वाली बड़ी नीलामी को लेकर संभावित चर्चा हो सकती है।

इसमें खिलाड़ियों को अपनी टीम के साथ जोड़े रखने और नीलामी रकम में संभावित वृद्धि के मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। फिलहाल टीमें खिलाड़ियों पर 100 करोड़ रुपए खर्च कर सकती हैं। बैठक में बीसीसीआई सचिव जय शाह, अध्यक्ष रोजर बिन्नी और आईपीएल चेयरमैन शामिल होंगे।ं

Exit mobile version