Site icon Dainik Savera Times

New Rule for IPL 2026: IPL 2026 के लिए BCCI ने 7 नियम किए जारी, पढ़ें पूरी लिस्ट

IPL 2026 points table

IPL 2026 points table

खेल डेस्कः 28 मार्च से शुरू हो रहे IPL 2026 के 19वें सीजन के लिए BCCI ने 7 सख्त नियम जारी किए हैं। ये सभी 10 टीमों पर लागू होंगे। खास बात ये है कि ये नियम खेल के मैदान से ज्यादा तैयारी, प्रैक्टिस और टीम व्यवस्था से जुड़े हैं। आइए, एक-एक करके जानते हैं इन नियमों को

1. मैच वाले दिन कोई प्रैक्टिस नहीं

कोई भी IPL टीम मैच वाले दिन प्रैक्टिस या ट्रेनिंग नहीं कर सकेगी। इससे खिलाड़ियों को पूर्ण आराम मिलेगा।

2. सीमित प्रैक्टिस मैच

टीम अधिकतम 2 प्रैक्टिस मैच ही खेल सकेगी। हर मैच के लिए BCCI से अनुमति जरूरी होगी। साथ ही, कोई मैच साढ़े 3 घंटे से ज्यादा लंबा नहीं चलेगा।

3. अलग-अलग प्रैक्टिस नेट्स

कोई टीम दूसरी टीम के नेट्स शेयर नहीं करेगी। हर टीम को समर्पित नेट्स मिलेंगे, एक टीम को दूसरी टीम के नेट्स को यूज करने की इजाजत नहीं होगी फिर भले ही वो खाली ही क्यों ना पड़ा हो।

4. होम पिच पर 4 दिन पहले कोई प्रैक्टिस

होम टीम अपनी पहली मैच वाली पिच पर 4 दिन पहले ट्रेनिंग या प्रैक्टिस नहीं कर सकेगी। रेंज हिटिंग, थ्रो-डाउन, रन-अप और ड्रिल्स के लिए अलग विकेट दिए जाएंगे। होम टीम को प्राथमिकता मिलेगी। अगर टीमें लगातार प्रैक्टिस करें, तो हर बार नई पिच तैयार होगी।

5. परिवार-दोस्तों के साथ ट्रेवल

खिलाड़ियों के परिवार या दोस्त उनके साथ ट्रेवल नहीं कर सकेंगे। प्रैक्टिस या मैच के लिए सभी को टीम बस से ही आना-जाना होगा।

6. LEB बोर्ड के पास बैठना

BCCI ने IPL 2026 के दौरान खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ मैदान पर लगे LEB बोर्ड के पास बैठ नहीं सकेंगे।

Exit mobile version