Site icon Dainik Savera Times

BCCI ने सीनियर पुरुष खिलाड़ियों के लिए शुरु की ‘टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना’

मुबंई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सीनियर पुरुष खिलाड़ियों के लिए ‘टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना’ की शुरुआत करने की घोषणा की है। बीसीसीआई के मानद सचिव जय शाह ने शनिवार को कहा कि योजना का मकसद खिलाड़ियाें को वित्तीय विकास और स्थिरता प्रदान करना है। यह योजना न केवल खिलाड़ियों को खेल के शुद्धतम प्रारूप में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए बनाई गई है, बल्कि क्रिकेट परिदृश्य की उभरती गतिशीलता को भी दर्शाती है, जिससे अन्य प्रारूपों और लीग क्रिकेट में मैच फीस के साथ समानता सुनिश्चित होती है।

Exit mobile version