नयी दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने एमएस धोनी की नंबर 7 जर्सी को रिटायर करने के फैसले का स्वागत किया है और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान की सराहना की है। शुक्रवार को बीसीसीआई ने विश्व कप विजेता कप्तान के सम्मान में धोनी की प्रतिष्ठित नंबर 7 जर्सी को रिटायर कर दिया है। अब धोनी का जर्सी नंबर 7 किसी अन्य भारतीय क्रिकेटर की पीठ पर नहीं नजर आएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सचिन तेंदुलकर के बाद धोनी का जर्सी नंबर रिटायर कर दिया है।