Site icon Dainik Savera Times

BCCI रोहित शर्मा व राहुल द्रविड़ के साथ 1 Jan को T20 विश्व कप की करेंगे समीक्षा बैठक

नयी दिल्ली: बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी एक जनवरी को कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ के साथ टी20 विश्व कप में भारत के लचर प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे।

द्रविड़ की अनुपस्थिति में भारतीय टीम के साथ रहे एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के भी बैठक में शामिल होने की उम्मीद है। श्रीलंका के खिलाफ तीन जनवरी से शुरू हो रहे सीमित ओवरों के मैच से पहले मुंबई में यह बैठक होनी है।

इंग्लैंड ने विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत को 10 विकेट से हराया था। भारत आखिरी बार 2013 के आईसीसी प्रतियोगिता का चैंपियन बना था। टीम ने तब महेन्द्र सिंह धोनी के नेतृत्व में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। भारतीय टीम के विश्व कप अभियान के बाद चेतन शर्मा के नेतृत्व वाली चयन समिति को बर्खास्त कर दिया गया था लेकिन नयी समिति का गठन नहीं होने के कारण उन्हें रणजी ट्रॉफी के मैचों पर नजर रखने और श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय और वनडे मैचों की श्रृंखला के लिए टीम चुनने की जिम्मेदारी दी गयी।

Exit mobile version