Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

BCCI की भारतीय खिलाड़ियों को दी चेतावनी- घरेलू क्रिकेट में भाग न लेने पर भुगतने पड़ेंगे गंभीर परिणाम

February 19, 2024

BCCI की भारतीय खिलाड़ियों को दी चेतावनी- घरेलू क्रिकेट में भाग न लेने पर भुगतने पड़ेंगे गंभीर परिणाम

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने केंद्रीय अनुबंधित भारतीय खिलाड़ियों से कहा है कि अगर वे देश के लिए खेलना चाहते हैं तो उन्हें घरेलू क्रिकेट में ख़ुद को साबित करना होगा और चेतावनी दी है कि भाग न लेने पर गंभीर परिणाम होंगे।

शाह ने इस सप्ताह की शुरुआत में खिलाड़ियों को लिखे एक पत्र में कहा कि घरेलू क्रिकेट की जगह पर आईपीएल को प्राथमिकता देने की प्रवृत्ति हमारे लिए चिंता का कारण थी। क्रिकइंफो ने इस पत्र को पढ़ा है। साथ ही जय शाह ने यह भी लिखा है कि बोर्ड को आईपीएल की सफलता पर भी गर्व है। उन्होंने लिखा, कुछ खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट की जगह आईपीएल को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है। यह एक प्रवृत्ति बन कर उभरने लगी है और यही हमारे लिए चिंता का कारण है।

हमने इस तरह की चीजों की अपेक्षा कभी नहीं की थी। घरेलू क्रिकेट हमेशा वह आधार रहा है, जिस पर भारतीय क्रिकेट खड़ा है। हमने कभी भी इस टूर्नामैंट को कम महत्व देने का प्रयास नहीं किया है। शाह ने कहा कि यह पत्र किसी भी खिलाड़ी आलोचना नहीं कर रहा है, बल्कि उन मूल्यों की याद दिलाता है जिन्होंने वर्षो से भारतीय क्रिकेट को दिशा दिखाई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें