Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

BCCI का बड़ा एक्शन- ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हटाया, रोहित और कोहली शीर्ष वर्ग में बरकरार

February 29, 2024

BCCI का बड़ा एक्शन- ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हटाया, रोहित और कोहली शीर्ष वर्ग में बरकरार

नई दिल्ली: ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को रणजी ट्रॉफी में खेलने के निर्देशों का पालन नहीं करना भारी पड़ा और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इन दोनों को केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया जबकि उम्मीद के मुताबिक कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को इस वर्ष के लिए बुधवार को जारी अनुबंध में शीर्ष वर्ग में बरकरार रखा।

राष्ट्रीय टीम में नहीं होने के बावजूद 25 वर्षीय किशन झारखंड की तरफ से रणजी ट्रॉफी में नहीं खेले और उन्होंने इसके बजाय अगले महीने शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तैयारी पर ध्यान दिया। वह दिसंबर में निजी कारणों से दक्षिण अफ्रीका के दौरे के बीच में से स्वदेश लौट आए थे और इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिली।

दूसरी तरफ अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के बाद भारतीय टीम से बाहर किए जाने के बाद मुंबई के बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के लिए खुद को उपलब्ध नहीं रखा था। उन्हें हालांकि 2 मार्च से शुरू होने वाले रणजी सेमीफाइनल के लिए मुंबई की टीम में चुना गया है।

बीसीसीआई ने 2023-24 के लिए केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा करते हुए खिलाड़ियों को फिर से सलाह दी कि जब वह राष्ट्रीय टीम की तरफ से नहीं खेल रहे हो तो घरेलू क्रिकेट में खेलने को प्राथमिकता दें।

बीसीसीआई ने बयान में कहा,‘‘कृपया ध्यान दें कि वार्षकि अनुबंध के लिए श्रेयस अय्यर और ईशान किशन के नाम पर विचार नहीं किया गया।’’ बयान में कहा गया है,‘‘बीसीसीआई ने सिफारिश की है कि सभी खिलाड़ी जब राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे हों तो वे घरेलू क्रिकेट में खेलने को प्राथमिकता दें।’’ बीसीसीआई ने किशन और अय्यर को केंद्रीय अनुबंध से बाहर रखकर उन युवा खिलाड़ियों को कड़ा संदेश दिया है जो प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेलने के बजाय आईपीएल अनुबंध हासिल करने पर अधिक ध्यान देते हैं।

रोहित और कोहली के अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को बीसीसीआई अनुबंध के शीर्ष वर्ग (ए प्लस) में रखा गया है।

छह क्रिकेटरों को ए वर्ग में रखा गया है जिनमें रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और हाíदक पंड्या शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें