Site icon Dainik Savera Times

IPL से पहले Hardik Pandya ने चार महीने बाद की मैदान पर वापसी

नवी मुंबई: भारत के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हार्दकि पांडय़ा सोमवार से नवी मुंबई में शुरू होने वाले डीवाई पाटिल टी20 कप के जरिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।

हार्दकि पांडय़ा रिलायंस 1 टीम की कप्तानी करेंगे, जो भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के खिलाफ प्रतियोगिता के शुरुआती मैच के माध्यम से अपना अभियान शुरू करेगी।

19 अक्टूबर को पुणो में बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप 2023 मैच में भारत के लीग मैच के दौरान बाएं टखने में चोट लगने के बाद से पांडय़ा प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर थे।

हार्दकि को लंबे समय तक रिकवरी प्लस रिहैब पर रखा गया और अब वो एक बार फिर मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं।

उन्हें गजरात टाइटन्स से मुंबई इंडियंस में शामिल कर लिया गया और वह 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2024 से पहले रोहित शर्मा की जगह लेते हुए टीम के कप्तान बन गए।

डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में पांडय़ा रिलायंस 1 टीम का नेतृत्व कर रहे हैं, इसमें तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, पीयूष चावला, आकाश मधवाल और विष्णु विनोद जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।

ईशान किशन, जो व्यक्तिगत कारणों से पिछले साल भारत के दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट दौरे से हटने के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर हो गए हैं। उनके भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से टूर्नामेंट में खेलने की उम्मीद है।

Exit mobile version