Site icon Dainik Savera Times

IPL 2024 के आगाज से पहले CSK फैंस को लगा बड़ा झटका, MS Dhoni ने छोड़ी कप्तानी

नई दिल्लीः आईपीएल 2024 के आगाज से पहले सीएसके फैंस को एक बड़ा झटका लगा है। एमएस धोनी ने चेन्नई की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है, और अब ऋतुराज गायकवाड़ टीम की कमान संभालेंगे। धोनी ने पिछले ही सीजन में चेन्नई को पांचवीं बार आईपीएल जिताया था और अब उन्होंने टीम की कमान गायकवाड़ को सौंप दी है।

आईपीएल 2024 से पहले सीएसके के कप्तान एमएस धोनी के एक फेसबुक पोस्ट ने फैन्स के बीच सस्पेंस बढ़ा दिया था। नए सीजन और नई भूमिका के लिए इंतजार नहीं कर सकता। बने रहें! ये वो शब्द हैं जो एमएस धोनी ने अपने पोस्ट में लिखे थे। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस धोनी की नई भूमिका को लेकर सवाल पूछ रहे थे। हर कोई उनके नए रोल के बारे में जानने के लिए बेताब था।

अब आईपीएल 2024 से ठीक एक दिन पहले इसका खुलासा हो गया है। वो आईपीएल खेलेंगे लेकिन कप्तान के रूप में नहीं। इस सीजन में धोनी सिर्फ विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में मैदान पर नजर आएंगे। आईपीएल 2024 की 22 मार्च से शुरुआत होनी है। टूर्नामेंट के पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने-सामने होगी।

Exit mobile version