Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bench Press Championship: नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप में यूपी ने जीते तीन स्वर्ण

October 17, 2024

Bench Press Championship: नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप में यूपी ने जीते तीन स्वर्ण

लखनऊ: लखनऊ के समीर सिद्दीकी, ऋतुराज सिंह और प्रयागराज की प्रतिभा सिंह की बदौलत उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप के तीसरे दिन गुरुवार को तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किये। इसके अलावा यूपी के खाते में एक रजत और दो कांस्य भी आये।

उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि गोवा के वास्को स्थित रवींद्र भवन में 14 से 18 अक्टूबर तक आयोजित इस चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी अब तक कुल आठ स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक जीत चुके है। उन्होंने बताया कि आज प्रयागराज की प्रतिभा सिंह ने 84 किग्रा ओपन, लखनऊ के समीर सिद्दीकी ने जूनियर 74 किग्रा व लखनऊ के ही ऋतुराज सिंह ने जूनियर 120 किग्रा में स्वर्ण पदक जीते। गाजियाबाद की स्वीटी शर्मा ने 76 किग्रा मास्टर्स 2 में रजत पदक जीता। गोरखपुर की सौम्या सिंह को 76 किग्रा सब जूनियर और प्रयागराज के लवकुश चौधरी को जूनियर 66 किग्रा जूनियर में कांस्य पदक मिला।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें