Champions League Football Tournament: बायर्न म्यूनिख के पूर्व डिफेंडर बेंजामिन पावर्ड ने अपने पुराने क्लब के खिलाफ गोल करके इंटर मिलान को बुधवार को क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण में जर्मन टीम के खिलाफ 2-2 से ड्रा कराकर चैम्पियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने में मदद की।
इंटर मिलान ने क्वार्टर फाइनल का पहला चरण 2-1 से जीता और इस प्रकार 4-3 के कुल स्कोर के साथ जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। फ्रांसीसी अंतर्राष्ट्रीय पावर्ड 2023 में बायर्न छोड़कर इंटर मिलान में शामिल हो गए। यह पावर्ड का इंटर के लिए पहला गोल था।
हैरी केन ने दूसरे हाफ में शुरुआत में गोल करके बायर्न म्यूनिख को बराबरी दिला दी, लेकिन इंटर मिलान ने जल्द ही लौटरो मार्टिनेज और पावर्ड के गोलों से अपनी बढ़त बना ली। एरिक डायर ने 76वें मिनट में बायर्न म्यूनिख के लिए बराबरी का गोल किया, लेकिन इससे कुल स्कोर में हार का अंतर कम हो गया। सेमीफाइनल में इंटर मिलान का मुकाबला बार्सिलोना से होगा।

