Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत के FIFA World Cup qualifiers के पहले दो घरेलू मैचों की मेजबानी करेंगे भुवनेश्वर और गुवाहाटी

September 2, 2023

भारत के FIFA World Cup qualifiers के पहले दो घरेलू मैचों की मेजबानी करेंगे भुवनेश्वर और गुवाहाटी

 

नई दिल्ली: भुवनेश्वर और गुवाहाटी फीफा विश्व कप 2026 और एफसी एशियाई कप 2027 के प्रारंभि क संयुक्त क्वालीफिकेशन राउंड दो में भारत के पहले दो घरेलू मैचों की मेजबानी करेंगे। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भारत को एशियाई क्वालीफायर्स में ग्रुप ए में कतर, कुवैत तथा अफगानिस्तान और मंगोलिया के बीच होने वाले प्रारंभिक संयुक्त क्वालीफिकेशन राउंड एक के विजेता के साथ रखा गया है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 16 नवंबर को कुवैत के खिलाफ विदेश में होने वाले मैच से करेगी।

इसके बाद वह 21 नवंबर को भुवनेश्वर के कंलिग स्टेडियम में एएफसी एशियाई कप के मौजूदा चैंपियन कतर से भिड़ेगी।अगले साल भारतीय टीम अफगानिस्तान या मंगोलिया से लगातार दो मैच खेलेगी। इनमें से पहला मैच 21 मार्च को विदेश में खेला जाएगा जबकि दूसरे चरण का मैच 26 मार्च को गुवाहाटी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा। कुवैत के खिलाफ अगले साल छह जून को होने वाले भारत के घरेलू मैच के मैच स्थल की घोषणा बाद में की जाएगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें