Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय गोल्फर Bhullar और Rashid का ओमान में तीसरे दौर में खराब प्रदर्शन

February 12, 2023

भारतीय गोल्फर Bhullar और Rashid का ओमान में तीसरे दौर में खराब प्रदर्शन

भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर और राशिद खान ने तीसरे दौर के अंतिम चरण में तीन-तीन बोगी की। जिससे वे 20 लाख डॉलर इनामी अंतरराष्ट्रीय सीरीज ओमान गोल्फ टूर्नामेंट में क्रमश: संयुक्त 16वें और 21वें स्थान पर चल रहे हैं। भुल्लर ने लगातार तीसरे दौर में पार 72 का स्कोर बनाया जबकि राशिद ने दो अंडर 70 का कार्ड खेला।

जापान के ताकुमी कनाया ने तीसरे दौर के बाद भी शीर्ष पर जापान के साथी खिलाड़ियों रयो हिसात्सुने पर एक शॉट की बढ़त बरकरार रखी है। दोनों ने तीसरे दौर में पांच अंडर 67 का स्कोर बनाया।

एसएसपी चौरसिया और शिव कपूर दोनों तीसरे दौर में 72 के स्कोर से संयुक्त 31वें स्थान पर हैं। एस चिकारंगप्पा (74) संयुक्त 59वें पायदान पर हैं। हनी बैसोया (86) बेहद खराब प्रदर्शन के साथ संयुक्त 78वें स्थान पर लुढक़ गए। ज्योति रंधावा (73) संयुक्त 12वें से संयुक्त 21वें पायदान पर खिसक गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें