Site icon Dainik Savera Times

IPL के शुरुआती मैचों में Bhuvneshwar Kumar संभालने सनराजर्स हैदराबाद की कमान

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का आगाज 31 मार्च से गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से होगा। इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने सफर की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 2 अप्रैल से करेगी, लेकिन इस मैच में ऑरेंज आर्मी के कप्तान एडेन मार्कराम टीम का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में मार्कराम की गैरमौजदूगी में टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार टीम की अगुवाई करेंगे।

दरअसल, हाल ही में साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड्स के खिलाफ होने वाली दो मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान किया। इस टीम में उन्होंने अपने सभी प्रमुख खिलाड़ियों को शामिल किया है क्योंकि यह सीरीज साउथ अफ्रीका के लिए भारत में होने वाले आगामी वनडे वर्ल्ड कप में डायरेक्ट क्वालीफाई करने के लिहाज से काफी अहम है। यही वजह है हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन और मार्को जानसेन सनराजर्स हैदराबाद का पहला मैच मिस करने वाले हैं।

Exit mobile version