Site icon Dainik Savera Times

बियांका आंद्रीस्कू और टॉमी पॉल मियामी ओपन के चौथे दौर में

कनाडा की 2019 अमेरिकी ओपन चैम्पियन बियांका आंद्रीस्कू ने रविवार को यहां मियामी ओपन के तीसरे दौर में 2020 विम्बलडन विजेता अमेरिका की सोफिया केनिन पर 6-4, 6-4 से जीत हासिल की। आंद्रीस्कू ने तीसरी दफा मियामी ओपन के चौथे दौर में प्रवेश किया। रविवार को खेले गए अन्य मैचों में दुनिया की नौंवे नंबर की खिलाड़ी और तोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता बेंिलडा बेनसिच ने रूस की कैटरीना एलेक्सांद्रोवा को 7-6, 6-3 से शिकस्त दी।

चेक गणराज्य की मार्केटा वोंद्रोयूसोवा ने हमवतन कैरोलिना प्लिस्कोवा को 6-1, 6-2 से मात दी। वहीं पुरुषों के वर्ग में अमेरिका के टॉमी पॉल और दुनिया के 10वें नंबर के खिलाड़ी टेलर फ्रिट्ज ने सीधे सेटों में अगले दौर में प्रवेश किया। पॉल ने स्पेन के एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना को 6-3, 7-5 से पराजित किया जबकि फ्रिट्ज ने कनाडा के डेनिस शापोवालोव पर 6-4, 6-4 से जीत हासिल की।

दुनिया के आठवें नंबर के होल्गर रूने ने अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्टजमैन पर 6-4, 6-2 से फतह हासिल की। वहीं रूस के आंद्रे रूबलेव ने मियोमीर केसमानोविच की चुनौती 6-1, 6-2 से खत्म की।

Exit mobile version