Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप से पहले तगड़ा झटका, बेन स्टोक्स नहीं खेलेंगे टूर्नामेंट, जानें वजह

April 3, 2024

इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप से पहले तगड़ा झटका, बेन स्टोक्स नहीं खेलेंगे टूर्नामेंट, जानें वजह

लंदन : इंगलैंड के स्टार खिलाड़ी बेन स्टोक्स आगामी टी-20 विश्व कप से यह कहते हुए हट गए हैं कि इस बलिदान से उन्हें पूरी ताकत से गेंदबाजी करने के लिए फिटनैस हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी और वह निकट भविष्य में वह ऑलराऊंडर बन पाएंगे जो बनना चाहते हैं।

इंगलैंड के टैस्ट कप्तान स्टोक्स ने अमरीका और वैस्ट इंडीज में इस शीर्ष प्रतियोगिता के शुरू होने से दो महीने पहले इंगलैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को अपने फैसले के बारे में जानकारी दे दी है। ईसीबी द्वारा जारी बयान में स्टोक्स ने कहा, मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और मेरा ध्यान गेंदबाजी फिटनैस हासिल करने पर है जिससे कि क्रिकेट के सभी प्रारूपों में ऑलराऊंडर की भूमिका निभा सकूं।

उन्होंने कहा, आईपीएल और विश्व कप से बाहर रहना उम्मीद है कि वह बलिदान होगा जिससे मुझे वह ऑलराऊंडर बनने में मदद मिलेगी जो मैं निकट भविष्य में बनना चाहता हूं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें